फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मंदिर का गेट बनाने से रोकने पर गद्दीटोला में हंगामा

मंदिर का गेट बनाने से रोकने पर गद्दीटोला में हंगामा

Sun, 14 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
मंदिर का गेट बनाने से रोकने पर गद्दीटोला में  हंगामा
दुर्गा मंदिर का गेट बनाने से
विज्ञापन

रोका, गद्दीटोला में हंगामा
पुलिस ने की पुजारी समेत सात लोगों पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
गद्दीटोला मोहल्ले में दुर्गा मंदिर के क्षतिग्रस्त गेट का जीर्णोद्धार शुरू कराने पर पड़ोसी गृहस्वामी ने विरोध कर दिया। दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। गृहस्वामी ने निर्माण कार्य भी रुकवा दिया। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने पुजारी और गृहस्वामी समेत सात लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।
मामला शनिवार दोपहर का है। मोहल्ला गद्दीटोला में दुर्गा मंदिर के गेट का निर्माण कार्य शुरू होते ही पड़ोसी गृहस्वामी नत्थू ने पुजारी नेकसू को खरी खोटी सुना डालीं। यह देख पुजारी के पक्ष में लामबंद मोहल्ले के लोगों ने पहले तो नत्थू को समझाने की कोशिश की लेकिन उसके अड़ जाने पर हंगामा शुरू हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने भी गृहस्वामी समेत पुजारी और उसके पक्ष के लोगों से बात की। उस समय तो मामला शांत हो गया लेकिन पुजारी के साथ मोहल्ले के कई लोग अपराह्न में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने पुजारी नेकसू समेत नत्थू को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ शांतिभंग करने की कार्रवाई भी कर दी। इसके अलावा नत्थू और नेकसू पक्ष के सात लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। दरोगा संजय कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों ने बेवजह ही मामले को तूल देने की कोशिश की। गेट स्थल की पैमाइश कराने के लिए पुलिस ने तहसीलदार को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed