फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चोरी की तीन बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

चोरी की तीन बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

Tue, 05 Dec 2017 11:51 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
चोरी की तीन बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
पुलिस ने पकड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उझानी (बदायूं)।कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद कर दो युवकों को दबोच लिया। दोनों युवक बाइक बेचने के लिए बाइपास पर पहुंचे थे। बरामद बाइक मालिकों का अब तक पता नहीं लग पाया है लेकिन चोरों से पूछताछ कर उनके बारे में तहकीकात शुरू कर दी गई है। पकड़े गए चोरों में कासगंज का युवक भी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस को बाइक बरामदगी में सफलता सोमवार शाम को मानकपुर मोड़ के पास बाइपास पर मिली। पुलिस को जो युवक मिले, उनके पास तीनों बाइक के कागज नहीं थे। तीनों बाइक में से एक का सौदा उन्होंने नगर के युवक को कर दिया था लेकिन पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े चोरों में एक कासगंज का सोनू पुत्र सूबेदार और दूसरा कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरारा का संजीव पुत्र वीरपाल है। तीनों बाइक कहां से चोरी की गई हैं, यह जानने के लिए पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चोरी की बाइक बरामद करने में दरोगा संजय कुमार शर्मा की भूमिका अहम रही। बताया-सोनू बाइक चोरी की कई और घटनाओं में लिप्त रहा है। उसका आपराधिक रिकार्ड जानने के लिए कासगंज पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। इस बीच, सूत्रों का कहना है कि चोरी की बाइक बिकवाने में नगर के ही एक युवक की भूमिका संदिग्ध रही है। उसके बारे में तहकीकात शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed