फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मेंहदी के जुलूस को लेकर पाठकपुर में बवाल

मेंहदी के जुलूस को लेकर पाठकपुर में बवाल

Sun, 01 Oct 2017 10:03 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
मेंहदी के जुलूस को लेकर पाठकपुर में बवाल
फैजगंज बेहटा /बिसौली। फैजगंज बेहटा इलाके के पाठकपुर गांव में शनिवार रात छोटी मेहंदी के जुलूस को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आए गए। जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें एक किशोरी समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना पर बिसौली एसडीएम मोहम्मद उबैस और सीओ मुन्ना लाल पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख बवाली भाग गए। मौके पर मौजूद अफसर देर रात तक दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश में जुटे रहे।
विज्ञापन

फैजगंज थाना क्षेत्र के पाठकपुर व धनियावली गांव एक-दूसरे से सटे हुए हैं। मोहर्रम पर धनियावली गांव में ताजिए बनते हैं और जुलूस निकालने के बाद वहीं दफनाए जाते हैं। यह जुलूस रविवार को निकलेगा। शनिवार को पाठकपुर गांव में रहने वाले एक समुदाय के कुछ लोग छोटी मेंहदी का जुलूस लेकर धनियावली गांव जा रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसे नई परंपरा बताकर विरोध किया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और पथराव शुरू हो गया। फोन पर इसकी सूचना मिली तो बिसौली एसडीएम, सीओ, फैजगैंज बेहटा एसओ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस को देख पथराव करने वाले अंधेरे का फायदा उठाकर इधर-उधर खेतों में भाग गए, जिससे माहौल शांत हो गया। पथराव में वहीं के मुनव्वर की 13 वर्षीय बेटी सीमा घायल हो गई। कई अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने एक पक्ष के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। माहौल शांत होने पर एसडीएम और सीओ ने दोनों पक्षों के लोगों को बैठाकर समझौते की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पाठकपुर गांव में जुलूस को लेकर विवाद हुआ था। विवाद करने वाले तीन लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। फिलहाल गांव में शांति है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात कर दी गई है। - चंद्रप्रकाश, एसएसपी बाक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

सालभर से सुलग रही थी चिंगारी...
बिसौली। पाठकपुर गांव की आबादी आठ सौ के करीब होगी। यहां दोनों समुदायों की आबादी लगभग बराबर है। करीब एक साल पहले पाठकपुर गांव में रहने वाले एक पक्ष के लोगों ने भागवत कथा कराई थी। कथा शुरू होने से पहले गांव की महिलओं ने कलश यात्रा निकाली। दूसरे पक्ष के लोगों ने कलश यात्रा का विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बवाल हुआ था। बावजूद पुलिस ने पाठकपुर गांव की संवेदनशीलता को नहीं समझा, जिससे शनिवार को दुबारा बवाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed