फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दो दिन पहले भी घर में घुसा था हत्यारोपी बहनोई

दो दिन पहले भी घर में घुसा था हत्यारोपी बहनोई

Wed, 27 Sep 2017 09:59 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले भी घर में घुसा था हत्यारोपी बहनोई

विज्ञापन
दबतोरी। आरोपी बहनोई दो दिन पहले भी शाहिना को मारने के लिए उसके घर में घुसा था। शाहिना के जागने पर उस दिन उसकी जान बच गई थी। मगर उसके बताने पर मां ने पहले दिन की घटना को गंभीरता से नहीं लिया।
बड़ी बहन ने बताया कि रविवार की रात शाहिना घर के बरामदे में सोई थी। उनकी मां कमरे में सो रही थी। रात में करीब दो बजे उनके घर में आरोपी बहनोई नफीस समेत दो लोग घुसे। आहट सुनकर शाहिना की नींद खुल गई। उसने अंदर जाकर अपनी मां से कुप्पी जलाने को कहा था। दो लोगों के घर में घुसने की बात भी कही थी। मगर मां ने उसकी बात को गंभीरता से लेने के बजाय डांटते हुए सो जाने को कह दिया। सोमवार को शहिना ने इस घटना की जानकारी अपनी बहनों को दी थी। चूंकि आरोपी घर का दामाद था इसलिए पुलिस में शिकायत नहीं की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक नफीस और सोनी की शादी 12 साल पहले हुई थी। पिछले कई महीने से आरोपी की नजर अपनी सबसे छोटी साली शाहिना पर थी। वह उसे पाने के लिए किसी भी हद तक गिरने को तैयार था। उसके प्रस्ताव रखने पर शाहिना ने इंकार कर दिया था। वह दूसरे लड़के को चाहती थी। इसको लेकर कई बार शाहिना और आरोपी जीजा की झड़प हुई। चर्चा है कि इसी को लेकर तीन दिन पहले भी झड़प हुई थी। बौखलाए आरोपी नफीस ने सोमवार रात को शाहिना को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
... तो आरोपी ने घर ले जाकर की हत्या
पुलिस के दबिश देने पर आरोपी नफीस के घर में काफी खून पड़ा था। मृतका के घर से आरोपी के मकान तक खून टपकने के निशान भी थे, जिनके सहारे पुलिस वहां तक पहुंची। आरोपी के खून से सने कपड़े भी उसी के घर भूसे के अंदर से बरामद हुए। पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी बहाने शाहिना को अपने घर ले गया होगा। उसने अपने घर में घटना को अंजाम दे दिया। खुद को बचाने के लिए आरोपी ने शव को ससुराल में छोड़कर फरार हो गया।

-------------
बहन और भाभी शक के दायरे में
मृतका की बड़ी बहन और आरोपी की पत्नी सोनी सोमवार की रात अपनी मायके में सोई थी। उसे भाभी अफसाना ने रोका था। जबकि नफीस अपने घर में अकेला था। मंगलवार को इस घटना का पता चलने और हत्यारोपी पति होने का पता चलने के बाद सोनी घर से गायब हो गई। इससे पुलिस के शक की सुई दोनों की ओर भी घूम गई है। ------------------
वर्जन---
मुन्नी बेगम ने नफीस के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के घर से खून से सने कपड़े बरामद हुए है।
- मुन्ना लाल, सीओ, बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed