{"_id":"59b977414f1c1b32688b465e","slug":"41505326913-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर हुए डबल मर्डर मे दो हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलेमपुर हुए डबल मर्डर मे दो हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल गए
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अलापुर। 15 अगस्त की सुबह गांव सलेमपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई थी। इसके चलते एक पक्ष के छत्रपाल की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे पक्ष के सुरेश की उपचार के दौरान बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। दोनों तरफ के एक दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और बलवे कि धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में दोनों पक्षों के छह लोग जेल भेजे जा चुके है। अब दो और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सलेमपुर गांव में 15 अगस्त की सुबह करीब साढ़े आठ बजे दो पक्ष पुरानी रंजिश को लेकर आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली थीं। इसमे एक पक्ष के छत्रपाल पुत्र भगवानदास की गोली लगने से मौके ही मौत हो गई थी। जबकि छत्रपाल के भाई नेत्रपाल, सतीश और भाभी उर्मिला घायल हो गए थे। मृतक छत्रपाल के पिता की तहरीर पर गांव के ही बुधपाल, गोपाल, सुरेश, सर्वेश, जवाहर, धर्मपाल, रामसिंह के खिलाफ हत्या, बलवा और हत्या का प्रयास में मामला दर्ज हुआ था। वहीं दूसरे पक्ष ने मुनीश, भोजराज, रामदीन, किशनलाल, ओमसिंह और सुधीर को नामजद किया था। इसमे से पुलिस ने मुनीश और भोजराज को पुलिस ने पकड़ लिया। इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से एक तमंचा बरामद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।