फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अज्ञात युवक को गोली मारकर शव करऊ रोड पर फेंका

अज्ञात युवक को गोली मारकर शव करऊ रोड पर फेंका

Wed, 26 Jul 2017 06:30 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात युवक को गोली मारकर शव करऊ रोड पर फेंका
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात युवक को गोली मारकर उसका शव छोटे सरकार की दरगाह के पीछे कुरऊ रोड पर डाल दिया गया। बुधवार को सुबह खून से लथपथ युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की लेकिन पता नहीं लग सका। एसपी सिटी, सीओ सिटी ने फोरेंसिक टीम के साथ मौका-मुआयना किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाले कैलाश सिंह ने बुधवार सुबह दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव, कोतवाल भरत कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। काफी देर तक शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच पड़ताल में पता लगा कि युवक के कनपटी से सटाकर तमंचे से गोली मारी गई है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की जेब में सिर्फ एक माचिस मिली। सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 साल होगी। वह चेकदार शर्ट और नीली पेंट पहना है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कमल किशोर का कहना है कि घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट पंजीकृत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। युवक की शिनाख्त हो तो जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed