{"_id":"5bf45741bdec2269ba10d9a3","slug":"31542739777-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या में पति गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या में पति गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या में पति
गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज
दो दिन पहले हुई थी मौत, पति ने कहा था छत से गिरी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। वजीरगंज थाना पुलिस ने दो दिन बाद पति के खिलाफ महिला की हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसे अभी जेल नहीं भेजा गया है। बुधवार को लिखापढ़त के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
ग्राम मालमपुर निवासी मेेवाराम के खिलाफ उसके ही पिता केशोंराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। केशोंराम का आरोप है कि दो दिन पहले उनके बेटे मेवाराम ने अपनी पत्नी मंजू देवी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी थी। मेवाराम ने पुलिस से झूठ बोला था, कहा था कि उसकी पत्नी छत पर चढ़ रही थी तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरी। इससे वह घायल हो गई, उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेने से लेकर पोस्टमार्टम कराने तक यह मामला दबाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पुलिस हकीकत को छिपाने में नाकाम रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरा खुलासा हो गया कि महिला की हत्या हुई है। उसकी मौत छत से गिरकर नहीं हुई है। एक दिन पहले यानि सोमवार शाम केशोंराम वजीरगंज थाने पहुंचे और उन्होंने बेटे के खिलाफ मंजू देवी की गैर इरादतन हत्या के आरोप में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी मेवाराम को बुधवार को जेल भेजा जाएगा।