फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   youth consume poison in girls house

सम्राट अशोक नगर में युवक ने प्रेमिका के घर जाकर जहर खाया मौत

Sat, 07 Apr 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 07 Apr 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
youth consume poison in girls house
victim's kin

सदर कोतवाली क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर मोहल्ले के एक युवक ने प्रेमिका के घर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसका पता लगने पर परिवार वालों ने युवक को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने युवक की प्रेमिका और उसकी मां पर जहर देने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सम्राट अशोक नगर मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय अजय पुत्र ओमप्रकाश गोपी चौक पर स्थित एक दुकान पर नौकरी करता था। दो भाइयों में बड़ा होने से परिवार की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। पिछले करीब दो साल से राजू का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले परिवार वालों ने युवती की शादी तय कर दी। उसकी 18 अप्रैल को बारात आना तय है। इसका पता लगने पर राजू काफी परेशान था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को पूरे दिन अजय दुकान पर नहीं गया। रात को पड़ोसी के घर आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में गया था, जिसके बाद रातभर घर नहीं लौटा। रात करीब ढाई बजे प्रेमिका की मां अजय के घर पहुंची। उन्होंने बताया कि उनके घर में वह उल्टियां कर रहा है। शायद उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। परिवार वाले फौरन उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए। जहां कुछ देर इलाज के बाद अजय ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के दौरान विसरा सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ओमप्रकाश का आरोप है कि शुक्रवार रात करीब एक बजे उनके बेटे को उसकी प्रेमिका ने फोन करके अपने घर बुलाया था। आरोप है कि घर बुलाने के बाद प्रेमिका और उसकी मां ने अजय को जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उनके बेटे की मौत हो गई। ओमप्रकाश की ओर से मां-बेटी के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इधर, तहरीर मिलने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।


अजय ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। उसके पिता ने एक युवती और उसकी मां के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
- ओमकार सिंह, सदर कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed