फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   family claims murder of son

बेटे ने आत्महत्या नहीं की, हुई है हत्या

Tue, 27 Mar 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 27 Mar 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
family claims murder of son
deadbody

उझानी और बसोमा के बीच रेलवे लाइन पर सोमवार देर रात मिले युवक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया है। परिजनों ने मृतक के ससुरालियों पर ही हत्या कर पटरी पर शव डालने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई, लेकिन पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है।

विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बन्नी ढकपुरा निवासी अवधेश यादव (25) पुत्र लालता प्रसाद का सोमवार रात करीब आठ बजे उझानी और बसोमा के बीच रेलवे लाइन पर कटा हुआ शव मिला था। उझानी पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के पिता लालता प्रसाद ने बताया कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की है। उनके बेटे की हत्या की गई है। उसके बाद शव को रेलवे लाइन की पटरी पर डाला गया था। उन्होंने बताया कि अवधेश ने 14 सितंबर 2014 को इटावा जिले के वकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम लखना निवासी रेखा शाक्य के साथ कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि युवक की ससुराल वाले इस शादी के खिलाफ थे। करीब डेढ़ साल पहले रेखा मायके चली गई थी। सोमवार दोपहर अवधेश रेखा को लाने के लिए घर से निकला था। इसी बीच उसको गायब कर दिया और उसकी हत्या कर शव को पटरी पर डाल दिया गया। सोमवार रात आठ बजे पुलिस ने उन्हें सूचना दी थी कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। उझानी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुुताबिक युवक का एक हाथ धड़ से अलग मिला है। सिर, मुंह और पूरी शरीर कुचला हुआ है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर उझानी राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि सोमवार की रात परिवार वाले कोतवाली आए थे। उन्होंने लिखकर दिया कि अवधेश घर से नाराज होकर घर से चला गया था। परिजनों ने हत्या करने के आरोप के बाबत कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed