{"_id":"5a393df44f1c1bee6a8b4c75","slug":"31513700852-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में 45 किमी नहीं पहुंचा उघैती एसओ का निलंबन आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिन में 45 किमी नहीं पहुंचा उघैती एसओ का निलंबन आदेश
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। काम में जरूरत से ज्यादा लापरवाही और कप्तान के आदेश को नौ बार टालने में निलंबित हुए एसओ उघैती चरन सिंह आज भी कुर्सी पर कायम हैं। वह चार दिन बाद भी अपने पूर्व पद पर हैं। उनका कहना है कि निलंबन आदेश मिलने पर ही वह चार्ज छोड़ेंगे। वहीं, एसएसपी ने भी इस पर हैरत जताते हुए वहां नए एसओ को भेजने की बात कही।
चौहान को उघैती की एक किशोरी के अपहरण के मामले में कार्रवाई के लिए एसएसपी चंद्रप्रकाश ने तीन महीनों में नौ बार निर्देशित किया था। सोलह दिसंबर को दसवीं बार जब पीड़ित पक्ष एसएसपी से मिलने आया तो उनका पारा चढ़ गया। एसएसपी ने उसी समय एसओ उघैती चरन सिंह और विवेचना कर रहे एसआई जयप्रकाश शर्मा को निलंबित करने का आदेश जारी किया। उनकी जगह किसी को नियुक्त नहीं किया गया था। नियमानुसार स्टाफ को यह आदेश उसी दिन नोट कराना चाहिए था। वहीं, एसओ चरन सिंह को भी कनिष्ठ अधिकारी को पदभार और सीयूजी नंबर सौंप देना चाहिए था। इसके बावजूद ऐसा नहीं किया गया। बदायूं से 45 किमी दूर उघैती में यह आदेश चौथे दिन भी नहीं पहुंचा। वहीं, एसओ चरन सिंह ने भी खुद पद नहीं छोड़ा। वह एसओ की ही हैसियत से सारे काम कर रहे हैं। सोमवार को चाचीपुर गांव में राशन कोटा को लेकर हो रहे विवाद में भी इसी हैसियत से मौजूद थे और आरोपियों पर कार्रवाई कराई। मंगलवार शाम उनसे पद पर बने रहने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि निलंबन आदेश ही नहीं आया है। आदेश आएगा तो उसका अनुपालन करेंगे।
--------------
हमें नहीं पता कि चरन सिंह अभी भी कुर्सी पर हैं। उन्हें तो सोलह दिसंबर को ही निलंबित कर दिया था। उन्हें चार्ज छोड़ देना चाहिए था। कहां कमी हुई, इसकी जानकारी करते हैं। वैसे आज वहां नए एसओ को भेजा गया है।
विज्ञापन
- चंद्रप्रकाश, एसएसपी
---------------------
प्रवेंद्र को मिला एसओ उघैती का चार्ज
बदायूं। एसएसपी ने जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिहाज से चार थानों में नए प्रभारी भेजे हैं। इनमें हाल ही में कार्रवाई से प्रभावित थाने भी शामिल हैं। दो दिन पहले ही एसएसपी के पीआरओ बने प्रवेंद्र कुमार को एसओ उघैती बनाया गया है। हजरतपुर में टू स्टार अश्विनी को ही प्रभारी बना दिया गया है। अश्विनी दो दिन पहले ही ककराला से हजरतपुर थाने भेजे गए थे। यह थाना इंस्पेक्टर निसार हुसैन के लाइन हाजिर होने के बाद से खाली था। इनके अलावा जरीफनगर से अनिल सिरोही को सहसवान कोतवाली का प्रभारी बनाकर भेजा गया है। राजीव सिंह को जरीफनगर एसओ बनाया गया है।