फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आमने-सामने भिड़ीं रोडवेज बस मामले में जांच बैठी

आमने-सामने भिड़ीं रोडवेज बस मामले में जांच बैठी

Mon, 11 Sep 2017 06:47 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
आमने-सामने भिड़ीं रोडवेज बस मामले में जांच बैठी
बदायूं। अलापुर-सखानू मार्ग पर शनिवार को बसों मेें आमने-सामने हुई भिड़ंत के मामले की जांच को टीम का गठन किया गया है। सात दिन के अंदर जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट एआरएम कार्यालय में सौंपेगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह चार बजे अलापुर-सखानू के बीच बदायूं डिपो की दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों ने का कहना था कि हादसा दिल्ली से जलालाबाद जा रही बस के चालक देवेंद्र की लापरवाही से हुआ था। चालक देवेंद्र बस में सो रहा था, परिचालक राम कुमार बस चला रहा था। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि घायलों की शिकायत के बाद इस मामले की जांच को एक टीम का गठन हुआ। जांच कमेटी में वरिष्ठ फोरमैन हरी बल्लभ सिंह, लेखाकार सुचिर सक्सेना सहित चार लोग शामिल हैं। वहीं हादसे में घायल चालक और परिचालक की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। इनके भी बयान दर्ज होना बाकी हैं। एआरएम राजेश कुमार का कहना है कि जांच रिपोर्ट में अगर चालक और परिचालक दोषी पाए जाते हैं तो उनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

------
रिचार्ज के अभाव में तीन दिन से बंद पड़ा एलईडी
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में 45 हजार रुपये खर्च कर यात्रियों के मनोरंजन को लगा एलईडी रिचार्ज नहीं होने की वजह से तीन दिन से बंद पड़ा है। डेढ़ महीने पहले बस स्टैँड परिसर में यात्रियों के मनोरंजन के लिए इसे लगवाया गया था। एलईडी लगवाने में 45 हजार रुपये परिवहन विभाग ने खर्च किए थे। स्थानीय कर्मचारी ने बताया कि तीन दिन पहले रिचार्ज खत्म हो गया है। इसी अभाव में एलईडी बंद पड़ा है। मोटी रकम खर्च कर अधिकारियों के पास रिचार्ज कराने की बजट नहीं है। एआरएम राजेश कुमार का कहना है कि एलईडी के बंद पड़े होने की जानकारी नहीं थी, कर्मचारी से रिचार्ज के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed