फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गोताखोरों को नहीं मिला शिवम, पुलिस के असहयोग से परिजन मायूस

गोताखोरों को नहीं मिला शिवम, पुलिस के असहयोग से परिजन मायूस

Wed, 28 Jun 2017 05:39 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
गोताखोरों को नहीं मिला शिवम, पुलिस के असहयोग से परिजन मायूस
उझानी (बदायूं)। तीन दिन पहले घट विसर्जन के दौरान भूपेंद्र के साथ गंगा में डूबे शिवम की खोजबीन में जुटे गोताखोरों ने बुधवार को हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कादरचौक की ओर करीब छह किलोमीटर तक गंगा में तलाशी अभियान भी चलाया। खाली हाथ निकले गोताखोरों को देख शिवम के घरवाले मायूस हो गए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाया। बोले, शुरू में ही सहयोग मिल जाता तो भले ही जिंदा न सही लेकिन शिवम का शव मिल गया होता।
विज्ञापन

कासगंज जिले में ढोलना निवासी 14 वर्षीय शिवम के घरवाले बुधवार तड़के फिर कछला गंगाघाट पर पहुंचे। उनके साथ उन्हीं के इलाके के कई ऐसे लोग थे जो गंगा में उतर कर खोजबीन में जुट गए। उन्होंने पंखियानगला निवासी गोताखोरों के जरिए कछला घाट से कादरचौक की ओर करीब छह किलोमीटर तक दो नावों से तलाशी अभियान चलाया। शाम पांच बजे तक गोताखोरों ने गंगा में गहराई वाले स्थानों पर खोजबीन की। बता दें कि शिवम पड़ोसी गांव फिरोजपुर सिंगोला निवासी श्रद्धालुओं के साथ सोमवार को घट विसर्जन के लिए आया था। शिवम और भूपेंद्र डूब गए थे। गोताखोरों ने अगले दिन भूपेंद्र का शव खोज निकाला था।
विज्ञापन

सफलता हाथ नहीं लगने पर गोताखोरों ने शिवम के ताऊ कासगंज में ऑफीसर कॉलोनी निवासी गोविंद शर्मा को जब यह बताया कि शिवम के मिलने की उम्मीद कम है तो परिवार के लोग मायूस हो गए। गोविंद का कहना है कि निजी संसाधन का इस्तेमाल करके ही उन्होंने अब तक खोजबीन कराई है। नाव जुटाने से लेकर गोताखोरों पर होने वाला खर्च भी वह उठा रहे हैं लेकिन पुलिस और प्रशासन से उन्हें अब तक कोई खास सहयोग नहीं मिल पाया है। इधर, कछला चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया- शिवम की तलाश के लिए स्थानीय स्तर के संसाधन मुहैया कराते रहे हैं। घरवालों को जिस तरह का सहयोग चाहिए, पुलिस उसके लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घाट पर तैनात हों पीएसी के गोताखोर
उझानी। घट विसर्जन के दौरान गंगा में डूबे शिवम के ताऊ ने कछला गंगाघाट पर हादसे के दौरान पुलिस और प्रशासनिक स्तर की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ तब मौके पर गोताखोरों को बुलाने में काफी वक्त लग गया। घाट पर कोई ऐसी सुविधा नहीं है जो समय रहते मिल जाए। घाट पर मोटरबोट के साथ ही पीएसी के गोतखोरों की आवश्यकता है। पीएसी के गोताखोरों की मौजूदगी से हादसे के दौरान श्रद्धालुओं की जान बच सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed