{"_id":"59427adf4f1c1b661a8b4680","slug":"31497529055-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की टक्कर से बाइक सवार सिपाही घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार सिपाही घायल, हालत गंभीर
Updated Thu, 15 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)।
बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार टेंपो ने कछला चौकी पर तैनात बाइक सवार सिपाही जयपाल सिंह को रौंद दिया। टक्कर से सिपाही के पैर में फ्रैक्चर भी हो गया। गंभीर हालत में घायल सिपाही को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हादसा गांव फूलपुर के पास बृहस्पतिवार दिन में हुआ। कछला चौकी पर तैनात सिपाही जयपाल सिंह (47) बाइक से वारंटी की तलाश में निकले। उसी दौरान पीछे से टेंपो ने बाइक को रौंद दिया। सिपाही को मौके पर पड़ा छोड़ चालक टेंपो लेकर भाग गया। किसी राहगीर ने सिपाही को देख पुलिस को सूचना दी। कोतवाली और कछला चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। सिपाही के सिर और पैर भी लहूलुहान हो गए। उन्होंने घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भनक लगते ही घायल सिपाही के घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सिपाही को निजी चिकित्सकों को भी दिखाया। चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि जयपाल सिंह के पैर में दो स्थानों पर फ्रेक्चर निकला है। गंभीर हालत में घरवालों ने शाम को उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। निजी चिकित्सक की माने तो अलीगढ़ में सिपाही का ऑपरेशन किया जाएगा।