फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   29 cases in Fatehpur case

फतेहपुर मामले में 29 पर मुकदमा

Sun, 16 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली। 
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली।  Updated Sun, 16 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
29 cases in Fatehpur case
kisan - फोटो : amar ujala
शनिवार रात दो पक्षों के बीच गांव में हुआ था खूनी संघर्ष
विज्ञापन

14 नामजद और 15 अज्ञात हैं आरोपी
गेहूं के खेत में बीड़ी पीने को लेकर हुआ था दो पक्षों में संघर्ष


कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर में शनिवार रात दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने रविवार को 14 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 
बिसौली कोतवाली के गांव फतेहपुर में शनिवार रात प्रेमपाल के गेहूं के खेत में खड़ा होकर गांव का ही रियाज मोहम्मद बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान प्रेमपाल वहां पहुंच गया। प्रेमपाल ने उससे खेत में बीड़ी पीने से मना किया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद रियाज मोहम्मद पक्ष के लोगों ने गांव में लाठी-डंडे और तलवारें लेकर प्रेमपाल के घर पर धावा बोल दिया। दोनों ओर से मारपीट में प्रेमपाल पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। गांव में तनाव का माहौल बन गया। 
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने प्रेमपाल की तहरीर पर रियाज मोहम्मद, अफजाल, जान मोहम्मद, गुड्डू, फैज मोहम्मद, नियाज मोहम्मद, मुजम्मिल, फैजान, सरफराज, मोमीन, जफरुल, हमीर, फखरे आलम को नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के घर पर नाश्ता करते हैं डायल 100 के सिपाही
बिसौली। पूरे मामले में डायल 100 की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। गांव के लोगों की मानें तो डायल 100 के सिपाही अक्सर आरोपी पक्ष के घर में दावत खाते हैं। ऐसे में आरोपी पक्ष के हौंसले बुलंद हैं। शनिवार को घटना के वक्त गांव के लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद भी डायल 100 ने मौके पर पहुंचना जरूरी नहीं समझा। गांव के लोगों में डायल 100 के खिलाफ गुस्सा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed