{"_id":"5ca3a3cfbdec2213e929232d","slug":"21554228175-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहसवान और मूसाझाग क्षेत्र में पकड़ी गईं शस्त्र फैक्टरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहसवान और मूसाझाग क्षेत्र में पकड़ी गईं शस्त्र फैक्टरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी की ओर से चलाए गए अभियान के तहत मूसाझाग और सहसवान पुलिस ने एक-एक शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। सहसवान इंस्पेक्टर कुशलवीर सिंह ने कस्बे के काजीटोला के कब्रिस्तान में छापा मार कर एक व्यक्ति को रंगे हाथों तमंचे बनाते गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक रिवाल्वर 32 बोर, एक तमंचा, पांच अर्द्धनिर्मित तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
मूसाझाग। एसओ ललित भाटी के निर्देशन में शस्त्र फैक्टरी थाना क्षेत्र के ग्राम काजी खेड़ा के जंगल से पकड़ी गई, जहां सराय पिपरिया निवासी अमजद पुत्र अफसर तमंचे बना रहा था। उसके पास से तीन तमंचे, कारतूस और चार अर्द्धनिर्मित तमंचे समेत तमंचे बनाने के औजार बरामद हुए हैं। इसमें एसआई सुनील कुमार, एसआई सचिन कुमार, सिपाही संजीव कुमार और काले सिंह का विशेष सहयोग रहा। ब्यूरो