फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   लेनदेन के विवाद में व्यापारियों से मारपीट, डर से बाजार बंद

लेनदेन के विवाद में व्यापारियों से मारपीट, डर से बाजार बंद

Sun, 10 Feb 2019 12:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में व्यापारियों से मारपीट, डर से बाजार बंद
बिनावर (बदायूं)। कस्बे में व्यापारियों से मारपीट और गाली-गलौज होने से विवादपूर्ण स्थिति हो गई। दबंगों के डर से शनिवार को नगर के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

थाने के सामने कस्बे का मुख्य बाजार है, जहां सुरेश गुप्ता, कमलेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, सर्वेश गुप्ता आदि व्यापारियों की दुकानें हैं। व्यापारियों की मानें तो शुक्रवार शाम आधा दर्जन दबंग लोग अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर उनकी दुकानों पर पहुंचे। उनकी दुकानों का फोटो खींचा और फिर उन लोगों को जमकर हड़काया। आरोप है कि दबंग उनसे हर महीने रंगदारी मांग रहे थे। इसका विरोध करने पर व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की। इस डर से उन्होंने शनिवार को दुकानें नहीं खोलीं। आरोप है कि दबंग उनके मोहल्ले में भी गए थे, जहां लोगों के साथ गाली गलौज की थी। इस पर उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत की। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। दोपहर के समय सभी दुकानदार एकत्र होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि मामला रुपयों के लेन देन का है। उनके आने से पूर्व दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। उसकी जांच चल रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed