फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   विवाहिता की हत्या करने वाले सास-ससुर को उम्रकैद

विवाहिता की हत्या करने वाले सास-ससुर को उम्रकैद

Wed, 18 Oct 2017 12:08 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या करने वाले सास-ससुर को उम्रकैद
कोर्ट - फोटो : file photo
बदायूं। ट्रैक्टर खरीदने को दहेज में एक लाख रुपये नहीं देने पर विवाहिता की गला घोटकर हत्या के मामले में आरोपी सास-ससुर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नसीर अहमद द्वितीय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर चार-चार हजार रुपये का जुर्माना भी डाला है। जबकि मृतका के पति के नाबालिग होने पर उसका केस किशोर न्याय बोर्ड में लंबित है।
विज्ञापन

विवाहिता को मार डालने की यह घटना थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव मडिया भांसी में 15 जून 2010 को घटी थी। बरेली जिले केे थाना भमोरा निवासी दलीपपुर निवासी हरीराम ने 16 जून को थाना कुंवरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी पुत्री देवीवती की शादी मडिया भांसी निवासी रामचंद्र के पुत्र के साथ की थी। आरोप था कि ससुराल वाले देववती को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। ट्रैक्टर खरीदने को एक लाख रुपये की उनसे मांग की गई थी। नहीं देने पर ससुराल वालों ने देववती को 15 जून को रस्सी से गला घोटकर मार डाला। गांव के ही किसी व्यक्ति ने उन्हें इसकी सूचना दी थी। जब वह गांव पहुंचे तो आरोपी फरार थे।
विज्ञापन

हरीराम ने बताया था कि आरोपी उसकी बेटी के छह माह के बच्चे को ले गए। हरीराम ने इस मामले में पति, सास मोरकली और ससुर रामचंद्र के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्वान न्यायाधीश नसीर अहमद द्वितीय ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी अनिल सिंह राठौर और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद दहेज हत्या में नामजद आरोपी सास मोरकली और ससुर रामचंद्र को उम्रकैद की सजा सुनाई। दोनों पर चार-चार हजार रुपये का जुर्माना भी डाला है। बता दें कि मुकदमे के दौरान यह पाया गया कि पति नाबालिग है सो उसका केस किशोर न्याय बोर्ड को स्थानांतरित कर दिया गया। जो लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed