फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बकरी को बचाने दौड़ी बच्ची को कार ने रौंदा, मौत

बकरी को बचाने दौड़ी बच्ची को कार ने रौंदा, मौत

Wed, 04 Oct 2017 10:03 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
बकरी को बचाने दौड़ी बच्ची को कार ने रौंदा, मौत
कुंवरगांव। घर से बकरी चराने निकली बच्ची को हुसैनपुर गांव में कार ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

कुंवरगांव के हुसैनपुर की रहने वाले फरीद अलीगढ़ में नौकरी करते है।ं उनकी 10 वर्षीय बेटी हुमा मंगलवार सुबह आठ बजे भाई फिरदौस के साथ घर से बकरी चराने गई थी। रास्ते में बकरी अचानक रोड पर भाग खड़ी हुई। उसे बचाने के लिए हुमा रोड पर दौड़ी तभी सामने से आई कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में हुमा की मौके पर ही मौत हो गई। फिरदौस की सूचना पर परिवार वालों को घटना का पता चल सका। दुर्घटना के बाद आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो चालक कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों के पीछा करने पर चालक नवादा चौकी के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। एसओ कुंवरगांव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed