{"_id":"5985c49b4f1c1b72418b496b","slug":"21501938843-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला से मासूम बच्चों समेत महिला लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कछला से मासूम बच्चों समेत महिला लापता
Updated Sat, 05 Aug 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। भारतीय स्टेट बैंक से दो हजार रुपये निकालने की बात कहकर घर से चली महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ लापता हो गई। देर रात तक घर नहीं लौटने पर पति समेत परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। उसे मायके समेत नजदीकी रिश्तेदारियों में भी तलाश किया गया। अनहोनी की आशंका से परेशान पति ने शनिवार सुबह कछला चौकी पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर का है। गांव के पप्पू कश्यप की 30 वर्षीय पत्नी भगवानश्री का भारतीय स्टेट बैंक की कछला शाखा में बचत खाता है। वह खाते से दो हजार रुपये निकालने की कहकर शुक्रवार पूर्वाह्न में घर से निकली। उसके साथ चार साल की बेटी काजल और ढाई वर्षीय बेटा विशाल भी था। शाम तक वह घर नहीं लौटी तो पति पप्पू ने खोजबीन शुरू कर दी। देर शाम उसने भगवानश्री के मायके वालों से भी बात की। मायके वालों ने भी उसके बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। पप्पू ने फोन करके नजदीकी रिश्तेदारियों में भी तलाश लिया।
कछला चौकी पर पहुंचे पप्पू ने चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह को भी पत्नी और बच्चों की गुमशुदगी से अवगत कराया। महिला के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी किरन घर पर है। पप्पू बैंक भी पहुंचा, लेकिन बैंक कर्मियों ने भगवानश्री के खाते से शुक्रवार को लेनदेन नहीं होने की बात कही। पप्पू को बताया- भगवानश्री बैंक पहुंची ही नहीं है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि भगवानश्री के बारे में उसका पति अभी तक उनसे नहीं मिला है लेकिन ग्रामीणों से पता लगते ही खोजबीन शुरू कर दी गई है। लापता महिला के पास सेलफोन भी नहीं है जिसे ट्रेस कर लोकेशन के बारे में जानकारी मिल पाए।