फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रिश्ते के लिए आए युवक को पीटकर मार डाला

रिश्ते के लिए आए युवक को पीटकर मार डाला

Wed, 07 Jun 2017 08:19 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
रिश्ते के लिए आए युवक को पीटकर मार डाला
उसहैत (बदायूं)।
विज्ञापन

गांव कदम नगला में खुद के रिश्ते के लिए आए एटा के युवक की लड़की के पक्ष के लोगों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। युवक कई दिनों से लड़की के घर रुका हुआ था। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो रिश्ते में लड़की का भाई लगता है। बाकी आरोपी भी उसके रिश्ते के भाई और चाचा हैं। गिरफ्तार लड़की के भाई ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि युवक के घर पर रुकने की वजह से बदनामी हो रही थी। मान-सम्मान के लिए उसे पीटा। जान से मारने का कोई इरादा नहीं था।

मृतक 22 वर्षीय संजू यादव एटा जिले के गढ़िया अहरान गांव के बाजीराम यादव का पुत्र था। गंगा स्नान वाले दिन चार जून से गांव में लड़की के घर रुका हुआ था, जो अपनी मां के साथ रह रही थी। उसके पिता दिल्ली में गार्ड हैं और वहीं नौकरी पर गए हुए थे। मृतक युवक के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि इस लड़की से पहले मृतक संजू के बड़े भाई का रिश्ता तय हुआ था लेकिन कुछ दिन बाद ही लड़की और उसकी मां ने कह दिया कि वह संजू को देखना चाहती हैं और उसी से शादी का इरादा है। इस पर उन्होंने गंगा स्नान के मेले पर उसे देखने के बहाने अपने घर बुला लिया, तब से संजू वहीं रुका हुआ था। यह बात लड़के के खानदान के भाई और चाचा को नागवार गुजरी। आरोप है कि मंगलवार शाम को घर में घुसकर इन लोगों ने पहले तो संजू को लाठी-डंडों से जमकर पीटा फिर उसको लहूलुहान हालत में गांव के दक्षिण दिशा में सुनसान स्थान पर डाल आए। बुधवार को सुबह कुछ लोग उधर से गुजरे तो होश में आए संजू ने अपने घर फोन कराकर मारपीट की सूचना मां को दी। जब तक उसके परिवार वाले एटा से कदम नगला गांव पहुंचे, संजू की मौत हो चुकी थी। परिवार वालों ने उसहैत थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, संजू की चाचा रामकीरत की तहरीर पर उसहैत थाना पुलिस ने लड़की के रिश्ते में भाई अर्जुन सिंह, विनय, नरेश और रिश्ते के चाचा रामकिशोर तथा सत्यवीर के खिलाफ संजू को पीटने और गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव से एक आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस को अर्जुन ने बताया कि संजू कई दिनों से घर में रुका हुआ था। इसको लेकर गांव में चर्चाएं होने लगी थीं। उससे कहा कि यहां से चले जाओ लेकिन वह नहीं गया तो उसे पीटना पड़ा। हालांकि उसका कहना था कि संजू को मारने का उनका कोई इरादा नहीं था। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed