{"_id":"5cbc5c63bdec2214541221df","slug":"201555848291-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने लिखाई सपा कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने लिखाई सपा कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बदायूं लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के रोड शो के दौरान कार सवार भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा राठौर ने उनपर और उनकी समर्थक महिलाओं से मारपीट और कार पर हमले का आरोप लगाते हुए सपा के अज्ञात आठ-नौ कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वह बिल्सी क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य का प्रचार करके शनिवार रात पार्टी के चुनाव कार्यालय लौट रहीं थीं।
जिलाध्यक्ष सीमा राठौर ने पुलिस को बताया कि वह बिल्सी क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य का प्रचार करके शनिवार रात लगभग आठ बजे स्थानीय कार्यालय पर कार से लौट रहीं थीं। कार में उनकी समर्थक पांच महिला कार्यकर्ता भी थीं। आरोप है कि घंटाघर चौराहे के पास सामने से सपा के रोड शो में शामिल आठ-नौ कार्यकर्ताओं ने उनकी कार को रोक लिया और हमला बोल दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने मारपीट और गालीगलौज भी की। मामला देर रात कोतवाली भी पहुंचा लेकिन पुलिस ने तहरीर का अभाव बताकर कार्रवाई नहीं की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि सीमा राठौर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों के नाम और पते की जानकारी की जा रही है। इसके लिए विवेचना शुरू कर दी गई है।