{"_id":"5c8a6c8fbdec2214655580e6","slug":"201552575631-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक ही निकला टेंपो का चोर, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक ही निकला टेंपो का चोर, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। कहते हैं कि नीयत साफ तो मंजिल आसान, लेकिन एक टेंपो चालक ने उसे ही धोखा दे दिया, जिसका टेंपो चलाकर वह अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। टेंपो चोरी करके फिर रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा, जहां पूछताछ में हकीकत खुल गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरपारा निवासी चांद बाबू चौधरी सराय के रहने वाले अहमद मियां का टेंपो चलाता था। बुधवार को चांद बाबू मूसाझाग थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी कि उसका टेंपो चोरी हो गया है। इस बारे में उसने टेंपो मालिक को भी बताया जिस पर वह भी थाने पहुंच गए। तब तक पुलिस ने चांद बाबू से काफी पूछताछ कर ली थी। इस दौरान कुछ सवालों पर चांद बाबू अटक गया और वह पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने उससे कह दिया कि चेकिंग शुरू करा दी गई है। जल्द ही टेंपो का पता लगा लिया जाएगा। चांद बाबू के पीछे दो सिपाही लग गए। चांद बाबू ने किसी दूसरे स्थान पर टेंपो खड़ा कर दिया था। जैसे ही वह टेंपो लेकर रवाना हुआ कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया और टेंपो भी बरामद कर लिया। पुलिस ने गुरुवार दोपहर रिपोर्ट दर्ज कर चांद बाबू को जेल भेज दिया।