फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   उझानी इलाके में युवक का कंकाल मिला, सनसनी

उझानी इलाके में युवक का कंकाल मिला, सनसनी

Tue, 05 Jun 2018 06:28 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
उझानी इलाके में युवक का कंकाल मिला, सनसनी
फोटो- 05 बीडीएनयूजेएचपीएच-02
विज्ञापन


युवक का कंकाल मिला, सनसनी
हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका, पुलिस ने कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
वितरोई के पास जंगल में मंगलवार सुबह युवक का कंकालनुमा शव पड़े होने की सूचना मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और कंकालनुमा शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस की माने तो कंकाल करीब बीस दिन पुराना है। मांस को जंगली जानवर नोंच ले गए हैं।
कोतवाली क्षेत्र में वितरोई मोड़ से आगे गांव मोतीनगला के पास कटरी में चरवाहों ने सबसे पहले शव को देखा। बात जब ग्रामीणों तक बात पहुंची तो मौके पर जमघट लग गया। एक ग्रामीण की सूचना के बाद प्रभारी कोतवाल जितेंद्र सिंह और कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार भी पहुंच गए। सड़ांध के कारण लोग बेहाल दिखे। ग्रामीणों का कहना है कि कंकाल का सिर नहीं है। जबकि पैरों के पास मांस है। पास में लोहे का कड़ा भी पड़ा मिला है।
विज्ञापन

शव युवक का बताया गया है लेकिन आसपास पुलिस को ऐसा कुछ और नहीं मिला जो उसकी शिनाख्त की दिशा में क्लू साबित हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि यह भी संभव है कि किसी युवक की हत्या कर उसके शव को फेंका गया हो। पुलिस तहकीकात में जुट गई है। शिनाख्त कराने के लिए पुलिस को सबसे पहले गुमशुदा युवकों के बारे में भी जानकारी हासिल करनी होगी। इसके बाद ही घटना की हकीकत पर से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed