फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कहासुनी पर पड़ोसियों ने महिला को बेरहमी से पीटा

कहासुनी पर पड़ोसियों ने महिला को बेरहमी से पीटा

Wed, 06 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
कहासुनी पर पड़ोसियों ने महिला को बेरहमी से पीटा
उझानी। मोहल्ला गद्दीटोला में मंगलवार सुबह बच्चों को लेकर हुई कहासुनी में दो लोगों ने पड़ोस के इशरत की 50 वर्षीय पत्नी सुगरा की बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला के सिर में लोहे की रॉड से प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया। मारपीट होती देख आसपास के लोगों ने हमलावर दोनों युवकों को खदेड़ दिया और घायल महिला को सीएचसी ले गए। घायल महिला ने बताया कि एक दिन पहले शाम को भी दोनों ने उसे घेर कर धमकाया था और हवाई फायरिंग भी की थी। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मोहल्ले के कल्लन और उसके भतीजे इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed