फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रंझौरा गांव के दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग

रंझौरा गांव के दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग

Sun, 19 May 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
रंझौरा गांव के दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम रंझौरा में शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बाद में उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव और फायरिंग कर दी, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। इस मारपीट में दो लोगों के चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, बाकी भागने में सफल रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रंझौरा गांव में दो दिन पहले मामूली विवाद हो गया था। राजवीर के ट्यूवबेल पर गांव का ही धीर सिंह नहाने गया था। तभी राजवीर ने उसका साबुन फेंक दिया था। इससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर भी दी। इसी बात को लेकर शनिवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि उन्होंने एक दूसरे के साथ गाली गलौज के बाद पथराव शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। उन्होंने भी पथराव कर दिया। इसी दौरान राजवीर पक्ष की ब्रजेशवती (15) पुत्री ओमपाल घायल हो गई। इससे मामला और भड़क गया। उसके बाद दोनों पक्षों ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। लोग अपने-अपने घरों में घुस गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और राजवीर, हरिओम, सत्यपाल व विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के राजवीर, नरवीर, उदयवीर, मेगनाथ, हरिओम, जागेश्वर, तेजपाल, मचकेंद्र, ओमपाल और दूसरे पक्ष के राजेंद्र, विजेंद्र, शीशपाल, सत्यपाल, गोवर्धन, यादराम, बादशाह, ओमेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया इस मामले में चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। बाकी लोगों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed