फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

Tue, 02 Oct 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

पिता ने दी तहरीर, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म हुआ। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है परंतु पुलिस ने दूसरे दिन शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे परिजनों में रोष व्याप्त है।

यह मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के एक व्यक्ति का आरोप है कि वह अपनी पत्नी के साथ बरेली ससुराल गए थे। उनके साले की तबीयत खराब थी। वह उन्हें देखने के लिए ही गए थे। घर में उनकी 15 वर्षीय बेटी अकेली रह गई थी। आरोप है कि रात में करीब एक बजे गांव का ही एक युवक उनके घर में घुस गया। उसने किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इस दौरान किशोरी ने शोर भी मचाया था। जिस पर आस-पास के लोग जाग गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास भी किया परंतु वह सबको चकमा देकर निकल गया। मंगलवार सुबह किशोरी के परिवार वाले कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बिसौली पुलिस के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed