{"_id":"5b4623704f1c1b08278b5e1a","slug":"191531323248-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के रुपये मांगने पर जानलेवा हमला बोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी के रुपये मांगने पर जानलेवा हमला बोला
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरी के रुपये मांगने पर जानलेवा हमला बोला
छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, चार नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
सहसवान। मजदूरी के रुपये मांगने पर छह लोगों ने एक युवक को मारपीट कर भगा दिया। इसी रंजिश के चलते आरोपित पुन: मजदूर के घर में घुस गए और उसकी मां के साथ मारपीट की। साथ ही जानलेवा हमले की नीयत से फायर और चाकू से वार किया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के मोहल्ला डाक बंगला निवासी परवीन पत्नी मुदस्सिर का कहना है कि उसका पुत्र खालिद लकड़ी काटने का काम करता है। खालिद के हरनातकिया निवासी लकड़ी ठेकेदार मल्लू उर्फ नजरूल पर मजदूूरी के 3500 रुपये आ रहे थे। छह जुलाई को खालिद मल्लू के पास रुपये मांगने गया तो मल्लू और उसके पुत्रों ने गालियां देकर भगा दिया। रात करीब 10 बजे मल्लू समेत छह लोग उसके घर में घुस आए और गालियां देने लगे। गालियों का विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया।
मोहल्ले के लोग एकत्र हुए और महिला को बचाया। महिला थाने जाने लगी तो एक आरोपित ने जानलेवा हमले की नीयत से महिला के ऊपर नाजायज तमंचे से फायर कर दिया। पीड़ित ने मल्लू उर्फ नजरूल पुत्र भूरे, मजरूल, फैजुल, फरमान पुत्रगण मल्लू और दो अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।