फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सफर में नशीली पकौड़ी खिलाकर खंगाल ली युवक की जेब

सफर में नशीली पकौड़ी खिलाकर खंगाल ली युवक की जेब

Mon, 26 Feb 2018 01:03 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
सफर में नशीली पकौड़ी खिलाकर खंगाल ली युवक की जेब
crime
नशीली पकौड़ी खिलाकर
विज्ञापन

खंगाल ली युवक की जेब
शाहजहांपुर का बादशाह बाईपास पर पड़ा मिला बेहोश
पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, बदायूं रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
त्योहार नजदीक आते ही जहरखुरानों ने रोडवेज बसों में यात्रियों को शिकार बनाना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक और मामला रविवार तड़के सामने आया। बाईपास पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले युवक ने इलाज के दौरान सुध आने पर डॉक्टरों को बताया कि दिल्ली से लौटते समय बराबर की सीट पर बैठी युवती ने पकौड़ी खिला दी थी। इसके बाद वह कब जेब खंगाल कर चली गई, भनक ही नहीं लग पाई।
बाईपास पर मिहौना मोड़ के पास बेहोश पड़े मिले युवक को सुबह पुलिस कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। पूछने पर वह शुरू में कुछ नहीं बता पाया लेकिन थोड़ी सी सुध आई तो डॉ. आरके गंगवार और फार्मेसिस्ट नथन सिंह को कुछ ऐसा बताया कि सुनते ही वह भी सकते में पड़ गए। करीब 30 वर्षीय युवक ने खुद को शाहजहांपुर निवासी बादशाह बताया। बोला- शनिवार रात में दिल्ली से रोडवेज बस से घर को चला। रास्ते में बुलंदशहर के पास बस रुकी थी। सीट पर बराबर एक युवती बैठी थी। चाय पीते समय उसने पकौड़ी खाने को दी। फिर क्या, बातचीत के दौरान ही वह अचेत हो गया। उसकी जेब में करीब आठ हजार रुपये और कागज, साथ में बैग था जो वह ले गई। बता दें कि रोडवेज बसों में खासकर त्योहार नजदीक आते ही जहरखुरान सक्रिय हो जाते हैं। पहले भी यात्रियों को ऐसे ही शिकार बनाया जाता रहा है।
विज्ञापन

--------------
सफर में सहज नहीं करें विश्वास
उझानी। जहरखुरानी गिरोह के सदस्य बड़े ही शातिर दिमाग इंसान होते हैं। वह लड़कियों और युवतियों को अपना मोहरा बनाकर हाथ साफ करने में गुरेज नहीं करते। सफर के दौरान खासकर युवक उनके जाल में आसानी से फंस जाते हैं। सफर के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास नहीं करना चाहिए। वह अगर खानपान की कोई चीज दे तो कतई नहीं खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई भी व्यक्ति कोतवाली नहीं आया है। किसी युवक को डॉयल-100 के पुलिस कर्मियों ने बेहोशी की हालत में मिलने पर भर्ती कराया था। उसे जिला अस्पताल से बदायूं रेफर कर दिया गया था। होश में आने पर वह कोतवाली आया तो रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
- जितेंद्र सिंह, एसएसआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed