फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   महिला से लूट, पति को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

पति को बंधक बनाकर महिला के साथ गैंगरेप

Fri, 14 Jul 2017 10:44 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
महिला से लूट, पति को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप
रिश्तेदारी में मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव में बाइक से आ रहे शाहजहांपुर के दंपति को रास्ते में चार लोगों ने घेरकर महिला के जेवर लूट लिये। इसके बाद पति को बांधकर खेत में डाल दिया और महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। मूसाझाग थाने में रिपोर्ट न लिखे जाने पर शुक्रवार को एसपी सिटी से मिले। 
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना सिंधौली के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि उसकी मूसाझाग थाने के एक गांव में रिश्तेदारी है। आठ जुलाई को वह बाइक से अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में आ रहा था। बेलाडांडी के पास से उसकी बाइक के चार लोग पीछे लग गए। इनमें से दो लोगों को वह जानता है। ये दोनों उसके साढू के गांव के रहने वाले हैं। शाम को वह मूसाझाग के पास पहुंचा ही था, रास्ते में सुनसान जगह पर इन लोगों ने उसे घेर लिया। उसे और उसकी पत्नी को खींचकर गन्ना के खेत में ले गए। उसकी पत्नी से जेवर लूटने के बाद उसे बांधकर डाल दिया। इसके बाद गन्ने के खेत में दो लोगों ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शुक्रवार को दंपति एसएसपी ऑफिस पहुंचा। उन्होंने एसपी सिटी कमल किशोर से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

मुझे कोई जानकारी नहीं थी, शुक्रवार को ही अधिकारियों के जरिए पता लगा है। आठ जुलाई से अब तक मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोई थाने नहीं आया। अगर कोई आता तो जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक सिंह सोलंकी, एसओ मूसाझाग     


आरोप लगाने वाले दंपति आज मिले थे। उनकी शिकायत पर मूसाझाग थाना पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। एसओ ने बताया कि कोई अब तक थाने नहीं पहुंचा था।
-कमल किशोर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed