{"_id":"5937f85d4f1c1b2a458b4568","slug":"191496840285-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डालने का विरोध करने पर पड़ोसी के बच्चों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़ा डालने का विरोध करने पर पड़ोसी के बच्चों को पीटा
Updated Wed, 07 Jun 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ स्वच्छ अभियान के तहत स्वच्छ भारत बनाने के लिए जन-जन को प्रेरित करने में जुटे हैं वहीं कुछ लोगों को गंदगी फैलाने से टोकना भी बुरा लग रहा है। गांव भवानीपुर में दरवाजे के सामने कूड़ा डालने पर आपत्ति करना पड़ोसी को भारी पड़ गया। कूड़ा डालने वालों ने पड़ोसी के घर पर हमला बोल दिया और उसकी बेटी तथा दो बेटों की लाठी-डंडों से पिटाई की। लहूलुहान तीनों लोगों को लेकर घरवाले कोतवाली पहुंचे। हमलावरों ने जाते समय घर पर पथराव भी किया।
दबंगई की यह घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर की है। गांव के ज्ञानचंद्र के घर के सामने मंगलवार शाम को पड़ोस के महेंद्र ने कूड़े का ढेर लगा दिया। बुधवार सुबह इसकी शिकायत ज्ञानचंद्र के बेटे तेजपाल ने की। शिकायत पर गुस्साए कूड़ा डालने वाले लाठी-डंडे लेकर ज्ञानचंद्र के घर में घुस गए। उन्होंने ज्ञानचंद्र की 17 वर्षीय बेटी सोनवती को घेर लिया। सोनवती का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान सोनवती को जमीन पर पड़ा देख उसके भाई तेजपाल और शंकरलाल ने हमलावरों का विरोध किया तो हमलावरों ने इन दोनों को भी पीटा। तीनों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने हमलावरों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि ग्रामीणों के हस्तक्षेप से हमलावर शांत तो हो गए लेकिन जाते वक्त उन्होंने ज्ञानचंद्र के घर पर पथराव कर दिया। पिटाई से घायल सोनवती और उसके भाइयों को कोतवाली लाया गया। पुलिस ने आरोपी महेंद्र, उसके बेटे राजवीर और राजवीर की पत्नी सुमन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है। सोनवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।