फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस को दी तहरीर

फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस को दी तहरीर

Tue, 16 Apr 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस को दी तहरीर
कुंवरगांव (बदायूं)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर फेसबुक पर डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट से यहां के कुछ युवकों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोपी व्यक्ति ककराला का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कसबा निवासी अंकुश जौहरी, दीपू पंडित, विशाल मिश्रा आदि सोमवार को थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर एसओ सुधाकर सिंह को बताया कि ककराला निवासी एक व्यक्ति ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर दो आपत्तिजनक पोस्ट 13 अप्रैल को डाली हैं। युवकों ने पोस्ट डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। हालांकि पुलिस ने उन्हें यह कर लौटा दिया कि वह सीओ कार्यालय में इसकी शिकायत करें। एसओ सुधाकर सिंह का कहना है कि युवकों ने उन्हें इस बारे में बताया। जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed