फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मीराजी की चौकी के राजेश का निकला शव

मीराजी की चौकी के राजेश का निकला शव

Fri, 15 Mar 2019 06:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
मीराजी की चौकी के राजेश का निकला शव
बदायूं। एक दिन पहले जिला अस्पताल में दम तोड़ने वाला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरा जी की चौकी का राजेश निकला। परिजनों के मुताबिक राजेश (26) पुत्र नत्थू भगत नशे का आदी था। वह चार दिन पहले घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। तभी से परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे। तीन दिन पहले राजेश शिवपुरम मोहल्ले में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। तभी से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार को उसकी अस्पताल में मौत हो गई। उसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। देर रात उसकी शिनाख्त हो गई। उसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिवार वालों के हवाले कर दिया। राजेश तीन भाइयों में मझला था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed