फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   प्राइवेट बस में महिला के बैग से नकदी समेत 70 हजार के जेवर गायब

प्राइवेट बस में महिला के बैग से नकदी समेत 70 हजार के जेवर गायब

Mon, 28 Jan 2019 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट बस में महिला के बैग से नकदी समेत 70 हजार के जेवर गायब

विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कछला के पास से पति के साथ दिल्ली जाने को सवार महिला के बैग में रखा पर्स गायब हो गया। पर्स के अंदर सोने के जेवरात और 10 हजार रुपये रखे थे। घर पहुंचने से पहले इसकी भनक महिला को लगी तो वह लौटकर सोमवार सुबह पुलिस चौकी पहुंची। सूचना के बाद पुलिस ने प्राइवेट बस को कब्जे में ले लिया है।
प्राइवेट बस के अंदर से जेवरात गायब होने की घटना रविवार रात की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया निवासी सत्यभान परिवार समेत दिल्ली में रहते हैं। वह अपने बच्चों के साथ दो दिन पहले इलाके के ही गांव कोटरा सारंगपुर में अपने रिश्तेदार के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए थे। लौटते समय रविवार शाम को वह पत्नी नीरेश और बच्चों के साथ कादरचौक से दिल्ली जाने वाली प्राइवेट बस में सवार हो गया। नीरेश ने बैग सीट के पास ही रख दिया। बैग में उसका पर्स भी था। पर्स में सोने की चेन, मंगलसूत्र, झुमकी और 10 हजार रुपये थे। सत्यभान ने दिल्ली पहुंचने से पहले बैग को देखा तो नीचे कटा हुआ नजर आया। उसके अंदर से पर्स भी गायब था। बस के चालक और परिचालक की भूमिका पर सवाल उठाते हुए सोमवार सुबह में दंपति कछला चौकी पर पहुंचा। चौकी इंचार्ज राकेश कुमार वर्मा को उन्होंने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पर्स कहां गायब हुआ, यह तो महिला को नहीं पता लेकिन बस को कब्जे में लेकर चालक और परिचालक से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

बिना रूट परमिट दौड़ रही है प्राइवेट बस
उझानी। कादरचौक से वाया कछला होकर दिल्ली के लिए प्राइवेट बस के संचालन को एआरटीओ कार्यालय से परमिट नहीं है, लेकिन करीब छह-सात महीना से रोजाना बस संचालित है। यह बात पुलिस को भी पता है लेकिन कभी भी अवैध रूप से संचालित बस को रोकने की कोशिश नहीं की गई। चार महीना पहले इसी तरह से प्राइवेट बस में एक और महिला के रुपये गायब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed