{"_id":"5ab27c4d4f1c1b3d1a8b4a78","slug":"181521646669-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी के बीबीगंज-असौली में डकैतों का धाबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्सी के बीबीगंज-असौली में डकैतों का धाबा
Updated Wed, 21 Mar 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो.40,से 45
बिल्सी के बीबीगंज-असौली में डकैतों का धावा
लाखों की संपत्ति लूटी, मां-बेटी समेत सात लोगों को असलहों से पीटकर किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्सी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बीबीगंज और अहमदनगर असौली में मंगलवार की रात छह से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने तीन घरों पर धावा बोल कर 90 हजार रुपये की नकदी समेत तीन लाख रुपये की संपत्ति को लूट लिया और फरार हो गए। विरोध करने पर मां-बेटी समेत सात लोगों को असलहों से जमकर पीटकर घायल कर दिया। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। अलग-अलग गांवों में हुई लूटपाट की इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
क्षेत्र के गांव बीबीगंज में हरीशंकर पुत्र नाथूराम शर्मा का गांव के पूर्व में घर है। मंगलवार की रात करीब एक बजे उनके घर की दीवार फांद कर छह से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया। सबसे पहले उन्होंने हरीशंकर के पुत्र गौतम शर्मा को उसकी चारपाई पर दबोच लिया। उसके बाद उसकी मां दुर्गादेवी एवं विवाहिता बहन आशा देवी से असलहों के बल पर कीमती आभूषणों को उतवाकर अपने कब्जे में कर लिया। साथ ही विरोध करने पर उनकी जमकर पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद कमरे में रखे बक्से से 80 हजार रुपए की नकदी और कीमती आभूषणों को निकाल कर फरार हो गए। पास में ही हरीशंकर के भाइयों के मकान है। चीख पुकार की आवाज होने पर वह भी जाग गए। जिन्होंने तुंरत 100 डायल पुलिस को इसकी सूचना दी। जब तक पुलिस गांव पहुंची तक बदमाश फरार हो चुके थे। उसके काफी देर बाद कोतवाली पुलिस गांव पहुंची। घटना की जानकारी ली और घायलों को रात में जिला अस्पताल भेजा। इससे पहले पड़ोस के गांव अहमदनगर असौली में बदमाशों ने गांव के गनेश सागर के यहां धावा बोला था। जहां से बदमाशों ने उनकी पत्नी गनेशी देवी से उनके नाक का फूल, पाजेब, जंजीर लूट ली। साथ ही कमरे में रखे बक्से से 10 हजार रुपए की नकदी और अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब, खंडुआ, कुंडल आदि कीमती आभूषणों को निकाल लिया। यहां भी विरोध करने पर बदमाशों ने गनेश और बाबू को पीटकर घायल कर दिया। इसके अलावा गांव के जगदीश यहां भी लूटपाट की। दोनों गांव में हुई लूटपाट की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। सीओ आरएस राठौर ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
.......................
आज तक पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
बिल्सी। बीती 10 मार्च की रात क्षेत्र के गांव जरावन में मुन्नालाल जाटव पुत्र बिहारी लाल के घर की दीवार फांद कर छह सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया था। सबसे पहले उन्होंने कमरे में रखे बक्से से नकदी और कीमती आभूषणों को लूट लिया। साथ ही विरोध करने पर मुन्नालाल को घायल कर दिया था। पिता की बचाने उठी उनकी छोटी पुत्री रीतू को भी लाठी मार कर घायल कर दिया था। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज हुई पर आज तक पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
..............
छह-छह माह तक गांव में पुलिस नहीं आती
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बीबीगंज एवं असौली में मंगलवार रात हुई लूटपाट की घटना से लोग काफी दहशत है। उन्होंने कोतवाली पुलिस की निष्क्रियता पर बड़े सवाल खड़े किए है। उनका कहना है कि उनके गांव में पुलिस रात्रि गश्त तो दूर छह-छह माह तक नहीं आती है। जब कभी गांव में कोई घटना हो जाती है,तभी उसके दर्शन हो पाते है।
..............
खुलासे के लिए टीमों का किया गठन
बिल्सी। क्षेत्र में लगातार हो रही लूटपाट की घटनाएं पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बनती जा रही हैं। इनके खुलासे के बावत एसपी आरए डॉ.सुरेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र के गांव बीबीगंज और अहमदनगर असौली में थाना मुजरिया और बिल्सी कोतवाली की पांच टीमों का गठन किया। ताकि बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर घटना का खुलासा हो सके।