{"_id":"5a5b6d664f1c1b8a268b45c9","slug":"181515941222-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर पीटा
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
दातागंज। दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की। तमंचे की बट से पीटकर चार लोगों को घायल भी कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लड़कियों से अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे नगर के वार्ड संख्या 25 निवासी सर्वेश गुप्ता उर्फ सप्पू का दिलीप से दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। पहले देवी मंदिर पर हुए झगड़े में सप्पू के पुत्र सचिन ने दिलीप को पीट दिया था। दिलीप ने सूचना घर वालों को दी। घर वालों के आने पर सचिन वहां से भागकर घर आ गया। दिलीप के परिवारीजन पीछा करते हुए सचिन के घर पर आ धमके। आरोप है कि तब दिलीप ने सचिन के घर वालों से जमकर मारपीट की। तमंचे की बट से पीटकर मोहित, सचिन, ओमेंद्र और सप्पू को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित सर्वेश गुप्ता उर्फ सप्पू गुुप्ता का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बेटियों से अशिष्ट व्यवहार भी किया।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़ित सर्वेश की ओर से दिलीप, अमित, सुमित, भूरे, सचिन समेत छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, तमंचों की बट से पीटकर घायल करने और लड़कियों से अशिष्ट व्यवहार में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंसपेक्टर ने बताया कि आरोपी हमलावर दिलीप को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी नामजदों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। घायलों को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।