{"_id":"5a253b884f1c1bc8678bf91c","slug":"181512389512-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी के घर से जेवरात समेत दो लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी के घर से जेवरात समेत दो लाख रुपये की चोरी
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। पिछले तीन-चार दिन से सक्रिय चोरों ने रविवार रात किलाखेड़ा मोहल्ले में कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बना लिया। व्यापारी बालेश गुप्ता के घर में चोर छत के रास्ते अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात समेत करीब दो लाख रुपये का माल समेट ले गए। गृहस्वामी को चोरी की भनक तड़के जाग होने पर लगी। सूचना के बाद सुबह में पुलिस ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
घटना रात में करीब एक बजे की रही। बालेश गुप्ता समेत उनके परिवार वाले उस वक्त कमरे में सो रहे थे। दीवार पर चढ़कर छत के रास्ते बरामदे में पहुंचे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी को निशाना बनाया। अलमारी में सोने के जेवरात में नेकलस, चार चूड़ियां और 12 हजार रुपयों के अलावा कीमती कपड़े रखे थे। चोरों ने अलमारी का सभी सामान समेट लिया। बालेश के बैड के पास रखे दो सेलफोन भी चोर ले गए। तड़के करीब तीन बजे बालेश जागे तो उन्हें अलमारी खुली मिली। उन्होंने छत पर जाकर देखा तो साड़ियों के साथ कपड़े भी पड़े थे।
कपड़ा व्यापारी समेत उनके परिवार वालों के शोर मचाने पर आसपास घरों में भी जाग हो गई। सुबह मौके पर मोहल्ले के लोगों का जमघट लग गया। बालेश की सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद गृहस्वामी से घटना के बारे में जानकारी की। बालेश ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने उन्हें जल्द ही वर्कआउट का भी भरोसा दिलाया है। तीन दिन पहले चोरों ने बदायूं रोड बाजार में तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस उस घटना में भी शामिल चोरों का अब तक सुराग नहीं लगा पाई है।