फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वृद्धा की हत्या में छह लोगों पर रिपोर्ट, दो नामजद

वृद्धा की हत्या में छह लोगों पर रिपोर्ट, दो नामजद

Sat, 21 Oct 2017 11:38 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
वृद्धा की हत्या में छह लोगों पर रिपोर्ट, दो नामजद
बदायूं। उघैती इलाके में हुई वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है, जिनमें दो लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। नामजद आरोपी घर से फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन

उघैती थाने के ठीक सामने उघैती गर्वी मोहल्ले में रहने वाली 70 वर्षीय भूदेवी घर में अकेली रहती थीं। उनके दोनों बेटे लालाराम और कल्लू अलग दूसरे मोहल्ले में रहते थे। भूदेवी के लिए खाना रोजाना उनके बेटे ही पहुंचाते थे। शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे नाती नीरज खाना देने के लिए पहुंचा तो भूदेवी के घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। उसने जाकर चाचा लालाराम को बताया। लालाराम दीवार कूदकर घर के अंदर पहुंचा तो उसकी मां भूदेवी बरामदे में चारपाई पर मृत पड़ी थीं। उनके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। हाथ रस्सी से बंधे हुए थे और दोनों हाथों की नसें कटी हुई थीं। इस घटना की खबर मिलने पर उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

भूदेवी के छोटे बेटे लालाराम की ओर से छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें उझौती का ही सत्यवीर और इस्लामनगर निवासी आसिफ नामजद हैं। शनिवार को पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed