फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बच्चों ने हाइवे पर लगाया जाम

बच्चों ने हाइवे पर लगाया जाम

Wed, 20 Sep 2017 10:47 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने हाइवे  पर लगाया जाम

विज्ञापन
बिनावर। ब्लाक सलारपुर का गांव विजयनगर के प्राथमिक विद्यालय में जलभराव देखकर बच्चे भड़क गए। उन्होंने बरेली मथुरा हाईवे जाम कर दिया। जाम करीब एक घंटे तक लगा रहा। थाना पुलिस के साथ दरोगा अजय कुमार मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

प्रधानाध्यापक अजय सक्सेना ने बताया गांव के स्कूल की यह समस्या बरसों पुरानी है, हमेशा जलभराव के कारण बच्चों को विद्यालय आने और जाने में दिक्कत होती है। प्रधान सुखपाल सिंह और विभाग के अधिकारी और एसडीएम सदर को लिखित पत्र दिया। स्कूल और रास्ते में मिट्टी डलवाने की अनुमति मांगी पर नहीं मिली। मंगलवार सुबह तेज बरसात के पानी से विद्यालय और रास्ते में पानी भरा देख बच्चे भड़क गए और किसी को अवगत कराए बिना ही हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। दरोगा अजय शर्मा ने गांव के प्रधान को कहा, इसमें मिट्टी डलवाकर करवाई की जाए ताकि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और अध्यापकों के लिए ऐसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed