{"_id":"595f80714f1c1b6b1c8b47fa","slug":"181499431025-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता और भाई से परेशान विवाहिता मामा के सुपुर्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता और भाई से परेशान विवाहिता मामा के सुपुर्द
Updated Fri, 07 Jul 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। भाई पर गंभीर आरोप लगाने वाली विवाहिता का मामा शुक्रवार तड़के कछला पुलिस चौकी पर पहुंचा। उसने बहनोई और भांजे से बात की। पुलिस को भी परिवार में चल रही अनबन से अवगत कराया। बाद में पुलिस ने विवाहिता को उसके मामा के सुपुर्द कर दिया।
आगरा में ब्याही फिरोजाबाद निवासी व्यक्ति की बेटी ने बुधवार शाम को कछला गंगाघाट पर हंगामा कर दिया था। उसका आरोप था कि उसका भाई उस पर अनैतिक दवाब डाल रहा है और उससे ही शादी करने का दबाव बना रहा है। हंगामा होता देख दुकानदारों ने विवाहिता और उसके भाई को पुलिस के हवाले कर दिया था। विवाहिता ने पुलिस के सामने भी भाई पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसकी कहने पर ही कछला चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने विवाहिता के मैनपुरी निवासी मामा और फिरोजाबाद जिले से चाचा और छोटे भाई को बुला लिया। तड़के चौकी पर पहुंचे मामा तथा अन्य परिवार वालों ने पुलिस को बताया- मामला घरेलू कलह का है।
पुलिस ने इस बीच विवाहिता के पति को भी बुलाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं आया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि विवाहिता ने भाई के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर देने से भी इंकार कर दिया। आपसी रजामंदी के बाद विवाहिता को उसके चाचा और छोटे भाई की मौजूदगी में मामा के सुपुर्द कर दिया गया। विवाहित बहन को लेकर आरोपी भाई ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। विवाहिता पति से विवाद सुलझने तक अपने मामा के घर पर ही रहेगी।