फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शहर के ब्राह्मपुर और कबूलपुरा में पथराव

शहर के ब्राह्मपुर और कबूलपुरा में पथराव

Mon, 26 Jun 2017 09:39 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
शहर के ब्राह्मपुर और कबूलपुरा में पथराव
बदायूं। ईद के दिन शहर कोतवाली के मोहल्ला कबूलपुरा और ब्राह्मपुर में बवाल हो गया। दोनों मोहल्लों में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच मारपीट और पथराव में पांच लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह से हालात पर काबू किया। आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्राह्मपुर में शकील के लड़के बब्बू का गद्दी मोहल्ले के आबिद गद्दी से किसी बात को लेकर सोमवार दोपहर विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी होने पर आस-पास के लोगों ने बीच बचाव कर दिया। कुछ देर के बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इसमें दोनों ओर के तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर कोतवाल भरत कुमार गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में सीओ सिटी अभिषेक यादव ने भी जायजा लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दोनों ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

दूसरा मामला शहर के मोहल्ला कबूलपुरा का है। छोटे सरकार वाली दरगाह रोड पर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मामूली बात के लेकर मारपीट हो गई। बाद में दोनों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इससे यहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया। यहां से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मामूली कहासुनी हो लेकर मारपीट हुई थी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों ओर से तहरीर दी गई हैं। मामले में पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed