फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पड़ौआ के दो घरों में लाखों की चोरी, दो में किया प्रयास

पड़ौआ के दो घरों में लाखों की चोरी, दो में किया प्रयास

Sat, 20 Apr 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
पड़ौआ के दो घरों में लाखों की चोरी, दो में किया प्रयास
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ौआ में गुरुवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया लेकिन दो घरों में वे चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके। दो घरों से चोर लाखों का सामान ले गए। वहीं अन्य घरों में प्रयास के दौरान लोगों को पता चल गया, जिसके बाद चोर गांव से फरार हो गए। इस संबंध में भुक्तभोगी परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

गुरुवार रात ग्राम पड़ौआ निवासी रामबाबू और उनकी पत्नी सीतावती अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। दंपती का कहना है कि रात करीब तीन बजे कुछ चोर उनके घर में पीछे से सीढ़ी लगाकर घुस गए। उनके दो बेटे अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। चोरों ने उनके कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और सीतावती को एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद चोर उनके घर से कुंडल, मंगलसूत्र, दो मोबाइल और 1800 रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

इधर, चोरों ने गांव के ही रघुनाथ के निर्माणाधीन मकान की कुंडी तोड़ ली। उसके बाद अंदर घुस गए। चोर उनके घर से अंगूठी, पायल, झुमकी, टीक आदि समेेत एक लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी करके ले गए। रघुनाथ की पत्नी ओमवती ने बताया कि 15 मई को उनके बेटे की शादी है। उसके लिए वह सामान खरीदकर घर में रख रहीं थीं लेकिन चोरों ने शादी से पहले ही पूरा घर खंगाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने रामचरन और चरन सिंह के घर में भी घुसने का प्रयास किया था लेकिन तब तक उनके परिवार वाले जाग गए थे और उन्होंने शोर मचा दिया। उसके बाद चोर गांव से फरार हो गए। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस गांव पहुंच गई। रघुनाथ और रामबाबू ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।

रसूलपुर में भी चोरी का प्रयास
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में भी गुरुवार को चोरों ने एक घर से चोरी का प्रयास किया लेकिन उस समय घर वाले जाग रहे थे। इससे चोर गांव से भाग गए।

जाल खोलकर घर में घुसे चोरों ने नकदी और आभूषण चुराए
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाई में चोरों ने एक किसान के घर का जाल काटकर 50 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों को चुरा लिया। चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। सूचना पुलिस को दी गई है, मगर पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

गांव निवासी दीपक पुरी अपने परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदारी में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शुक्रवार सुबह जब वह वापस आए और घर का गेट खोलकर अंदर घुसे, तो देखा कि आंगन में पड़ा लोहे का जाल खुला हुआ है और कमरों में सारा सामान इधर-उधर पड़ा है। इसे देखकर वह हैरान रह गए। कमरे में रखी 50 हजार रुपये की नकदी और हजारों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। इससे पहले गांव में सुग्रीव गुप्ता के यहां भी चोरों ने जाल काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसका पुलिस अब तक कोई खुलासा नहीं कर सकी है। लोगों का कहना है कि गांव में रात्रि गश्त न होने के कारण कई दिनों से क्षेत्र में बदमाशों की आवाजाही बनी हुई है, जो क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed