फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

Mon, 07 Jan 2019 07:29 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 07 Jan 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत
जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन

बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने रविवार देर शाम गृहक्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

करीब 23 वर्षीय विवाहिता शीतल पत्नी हेम सिंह बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम अंबियापुर निवासी थी। ससुराल वालों की माने तो शीतल हेम सिंह की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी कमलेश की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी दो बेटियां हैं। शीतल की भी छह माह की एक बेटी है। रविवार शाम परिवार में बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। इससे गुस्से में आकर शीतल ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। कुछ देर बाद शीतल की हालत बिगड़ी तो ससुरालियों को इसका पता चला। तभी परिजन शीतल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रात 11 बजे शीतल की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में ससुराल वालों ने विवाहिता के मायके वालों को सूचना दे दी है, परंतु सोमवार देर शाम तक वह शहर नहीं पहुंच सके। अभी किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। ससुराल वाले विवाहिता द्वारा आत्महत्या करना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed