{"_id":"5c2f47f9bdec2256f5338acb","slug":"171546602489-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त शिक्षक के घर आठ लाख का डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत्त शिक्षक के घर आठ लाख का डाका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त शिक्षक के घर आठ लाख का डाका
मुजरिया (बदायूं)। गांव मटकुली में एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर बृहस्पतिवार रात छह बदमाशों ने धावा बोला और बेटा-बहू को रॉड से हमला कर घायल कर दिया। बदमाश करीब आठ लाख रुपये के जेवर व अन्य सामान लूट ले गए। घायल बेटे को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। पुलिस इस घटना को चोरी की वारदात बता रही है।
सेवानिवृत्त शिक्षक सिपट्टर सिंह गुरुवार रात पत्नी ओमवती के साथ मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। बेटा अवधेश उर्फ बिल्लू और बहू मंजू नीचे के कमरे में थे। रात करीब 12 बजे छह-सात बदमाश घर के पीछे बनी खिड़की के सहारे छत पर चढ़े और जीने से होकर आंगन में पहुंच गए। उस समय बिल्लू का कमरा खुला था। बदमाशों ने रजाई हटाकर बिल्लू के सिर पर रॉड से वार कर दिया। सिर और मुंह पर गंभीर चोट लगने से बिल्लू बेहोश हो गया। मंजू को भी बदमाशों ने रॉड से पीटा और चीखने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद बदमाशों ने घर में तलाशी कर एक बक्सा, करीब 25 तोले सोने के जेवर, एक किलो चांदी और पांच हजार रुपये कब्जे में ले लिए। इसके बाद बदमाश दरवाजा खोलकर जंगल की ओर भाग गए।
बाद में मंजू देवी ने शोर मचाया तब सिपट्टर सिंह को घटना की जानकारी हुई। पुलिस को फोन किया गया, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। परिवार वाले घायल बिल्लू को थाने ले गए, जहां से पुलिस ने उसे उझानी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने बिल्लू को बरेली रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
-----------------
सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में कुछ अज्ञात लोग चोरी के इरादे से घुसे थे, तभी परिवार वाले जाग गए और बदमाशों ने पिटाई कर दी। अभी इस मामले की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -प्रदीप यादव, एसओ मुजरिया