{"_id":"5bb75d22867a55125b63fd69","slug":"171538743586-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकार हॉस्पिटल के डॉक्टर पर फायर झोंका, बाल-बाल बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब सरकार हॉस्पिटल के डॉक्टर पर फायर झोंका, बाल-बाल बचे
Updated Fri, 05 Oct 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। भ्रूण बरामद होने के बाद से सरकार हॉस्पिटल विवादों में घिरता जा रहा है। पहले हास्पिटल के खिलाफ रिपोर्ट हुई थी। 29 सितंबर को सरकार हॉस्पिटल के बिल्डिंग स्वामी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई और अब गुरुवार रात हॉस्पिटल के एक डॉक्टर पर फायर झोंका गया। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। जान बचाकर भागते समय डॉक्टर के हाथ में चोट लगी है। डॉक्टर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
29 सितंबर को सिविल लाइंस इलाके में खेड़ा नवादा स्थित सरकार हॉस्पिटल के बिल्डिंग स्वामी मुस्लिम अली से करीब एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। उस दिन दोपहर के समय तीन-चार युवक हॉस्पिटल आए थे। उन्होंने पहले हॉस्पिटल का वीडियो बनाया, उसके बाद हॉस्पिटल के डॉ. विवेक कुमार को रंगदारी भरा पर्चा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। रंगदारी भरे पर्चे पर अंडर वर्ल्ड गैंग लिखा हुआ था। इस घटना के संबंध में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बिल्डिंग स्वामी की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी परंतु पुलिस यह पता नहीं लगा सकी कि आखिर रंगदारी मांगने वाले और धमकी देने वाले कौन लोग थे। उसी दिन से हॉस्पिटल का स्टाफ खौफजदा है लेकिन सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिणामस्वरूप गुरुवार रात डॉ. विवेक कुमार पर जानलेवा हमला हो गया। डॉ. विवेक कुमार सदर कोतवाली क्षेत्र की श्याम नगर कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। वह गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे अपने घर लौट रहे थे। उनकी गली में पहले से बाइक सवार दो लोग खड़े थे। डॉक्टर अपने घर की ओर बढ़े कि बाइक सवार लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिससे डॉक्टर भाग खड़े हुए। सड़क पर गिरने से उनके हाथ में चोट भी आई। अचानक फायर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जाग गए। उनकी चीख-पुकार और शोर शराबा सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए कि तभी बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। मोहल्ले वालों ने तुरंत इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाइक सवार लोगों को इधर-उधर तलाश किया परंतु हमलावरों का कुछ पता नहीं चल सका। कुछ देर बाद अस्पताल का बाकी स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। इस संबंध में डॉ. विवेक कुमार ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
डॉक्टर पर हमले की सूचना यूपी 100 पुलिस को नहीं मिली थी। किसी अन्य व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को बताया था। तब पुलिस मौके पर पहुंची। जो भी हुआ है, उसकी जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हमलावरों का जल्द से जल्द पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी