फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   17 names including two school directors in power theft

बिजली चोरी में दो स्कूल संचालक समेत 17 नामजद

Tue, 09 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       उझानी (बदायूं)।    
अमर उजाला ब्यूरो       उझानी (बदायूं)।     Updated Tue, 09 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
17 names including two school directors in power theft
लाइट - फोटो : अमर उजाला
प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को कई जगह की छापामार कार्रवाई      
विज्ञापन

मंगलवार को प्रवर्तन दल की टीम ने यहां आकर बिजली चोरी पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापा मार अभियान चलाया। दो स्कूलों समेत 17 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। दोनों स्कूल के संचालकों समेत सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।      

बरेली से प्रवर्तन दल की टीम पूर्वाह्न पहुंची। टीम में शामिल अफसरों ने उपकेंद्र के एसडीओ छैलबिहारी समेत बिजली कर्मियों को भी बुला लिया। सबसे पहले कश्यप बस्ती में छापा मारा गया। बस्ती में टीम ने बिजली चोरी के चार मामले पकड़े। रामबेनी उमा विद्यालय और हैवंश गार्डन स्कूल में भी बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया। स्टेशन रोड पर छापामार कार्रवाई के दौरान हड़कंप मचा रहा। टीम में शामिल इंसपेक्टर सुरेश कुमार सिंह ने बताया, बिजली चोरी के दौरान कई आरोपियों के घरों से बिजली के तार भी जब्त किए गए हैं।  प्रवर्तन दल के इंसपेक्टर सुरेश कुमार सिंह ने बिजली चोरी के आरोपियों में दोनों स्कूल के संचालक, परमजीत भदवार, रामनाथ सिंह, राममहेश, रामदास, रामचंद्र, कमला देवी पत्नी विक्रम, राजाराम, छत्रपाल सिंह, विकास, रामप्रकाश, सुरेश तोमर, राजपाल आदि समेत 17 लोगों को बिजली चोरी में नामजद किया गया है। उधर, कार्रवाई के दौरान कुछ दरवाजे पर ताला लटाकर खिसक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed