फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   व्यापारी के दुश्मनों की कुंडली खंगाल रही पुलिस, संभल का व्यक्ति छोड़ा

व्यापारी के दुश्मनों की कुंडली खंगाल रही पुलिस, संभल का व्यक्ति छोड़ा

Fri, 19 Apr 2019 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी के दुश्मनों की कुंडली खंगाल रही पुलिस, संभल का व्यक्ति छोड़ा
बदायूं। फेसबुक पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी देने की पोस्ट डालने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने पकड़े गए संभल के व्यक्ति को छोड़ दिया है, साथ ही सराफा व्यापारी के दुश्मनों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विगत 10 अप्रैल को बिल्सी इलाके में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा थी। उससे एक दिन पहले यानी नौ अप्रैल की रात फेसबुक पर दिलीप वर्मा के नाम की आईडी से एक पोस्ट डाली गई थी, जिस पर मुख्यमंत्री की सभा में धमाका करने और पाक जिंदाबाद के नारों के साथ चार मोबाइल नंबर लिखे गए थे। पुलिस ने इस मामले में दिलीप वर्मा की शिकायत पर चार लोगों को पकड़कर उनके मोबाइल कब्जे में लिए थे। पुलिस कुछ नतीजे पर पहुंचती, उससे पहले उसी आईडी के नाम से प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी की पोस्ट डाल दी गई। इससे जरीफनगर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत फेसबुक मुख्यालय कैलिफोर्निया को एक मेल भेजकर कुछ डाटा मांगा, साथ ही शक के दायरे में आए संभल के एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उससे लंबी पूछताछ की गई। एटीएस ने भी उससे पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। अब सराफा व्यापारी के दुश्मनों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------------------------
जो व्यक्ति पकड़ा गया था। उसके खिलाफ कोई आरोप पुष्ट नहीं हो पाए, इससे उसे छोड़ दिया गया। अब कैलिफोर्निया से कोई रिपोर्ट आए तभी कुछ बताया जा सकता है। किसी रंजिश के तहत तो ऐसा नहीं किया गया, इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंकज लवानियां, इंस्पेक्टर जरीफनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed