{"_id":"5ca8f855bdec22144f4183fb","slug":"161554577493-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या, बोरे में बंद कर रेत में दबाया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या, बोरे में बंद कर रेत में दबाया शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर (बदायूं)। कस्बे में किराए पर रह रहे एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी और उसी घर के कोने में पड़े रेत में ढेर में शव को बोरे में बंद करके दबा दिया। उसके बाद मौके से फरार हो गया। शनिवार सुबह मोहल्ले में दुर्गंध फैली तो लोगों ने खोजबीन की। महिला का शव रेत में दबा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है, रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।
सहसवान कस्बे के मोहल्ला मिर्जा टोला निवासी हिना (28) पुत्री सलीम ने करीब छह साल पहले इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोई निवासी मुस्लिम से प्रेम विवाह किया था। दोनों एक शादी समारोह में मिले थे। वहीं से दोनों में प्यार हो गया था। उसके बाद हिना ने परिवार वालों की बगैर मर्जी के शादी कर ली। हिना के दो बेटियां हैं। एक दो और एक चार साल है। करीब एक साल से दोनों पति-पत्नी इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला पछाया नई बस्ती में शाहिद के मकान में किराए पर रह रहे थे। उस घर में मकान मालिक की मां हसीना रहती हैं, जिन्हें ठीक से सुनाई नहीं देता। मकान मालिक शाहिद अपने परिवार के साथ दिल्ली रहते हैं। मुस्लिम भी दिल्ली काम करता था। मोहल्ले वालों के मुताबिक दो दिन पहले मुस्लिम आया था, तभी से उसकी पत्नी हिना घर में दिखाई नहीं दे रही थी। लोगों के पूछने पर मुस्लिम ने बताया था कि वह घर से नाराज होकर चली गई है। इसके बाद उसने छोटी बेटी को पड़ोस के मुबारक के यहां छोड़ दिया और बड़ी बेटी को लेकर चला गया। लोगों से कह गया कि वह पत्नी को खोजने जा रहा है। फिर उसने बड़ी बेटी को गांव छोड़ा और फरार हो गया। देर शाम तक वह नहीं लौटा तो उसके चाचा अलादीन ने हिना की गुमशुदगी दर्ज करा दी। इधर, हिना के चचेरे भाई को भनक लगी कि हिना की हत्या कर दी गई है तो वह भी हिना को खोजने में लग गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने चंदोई में छापा मारा लेकिन मुस्लिम का कोई पता नहीं चला।
इधर, शनिवार सुबह मोहल्ले में दुर्गंध फैल रही थी। मायके वाले हिना को तलाशने उस मकान में पहुंचे। उन्होंने पूरा घर खंगाल लिया लेकिन हिना का कोई सुराग नहीं लगा। उसी घर में एक कोने में रेत पड़ा था। जिस पर मक्खियां भिनभिना रहीं थीं। उस रेत को हटाया गया तो लोग शव को एक बोरे में बंद देखकर दंग रह गए। इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हिना के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। उसके सिर और शरीर पर चोटें मिलीं हैं। हिना के पिता सलीम ने मुस्लिम, उसके पिता रफेदीन, मां नत्थो के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है जिसमें गला दबाकर हत्या बताई गई है। अभी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन
महिला की हत्या की गई है। उसके शव को बोरे में बंद करके रेत में दबा दिया गया था। आरोपी को तलाश कर रहे हैं। उसके पकड़े जाने पर पता चलेगा कि उसने महिला की हत्या क्यों की।
-अजय सिंह चाहर, इंस्पेक्टर इस्लामनगर