फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जांच अफसरों के सामने मारपीट में आठ गिरफ्तार

जांच अफसरों के सामने मारपीट में आठ गिरफ्तार

Thu, 07 Feb 2019 05:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
जांच अफसरों के सामने मारपीट में आठ गिरफ्तार
उझानी (बदायूं)। वित्तीय अनियमितताओं समेत निर्माण कार्यों में गोलमाल की शिकायतों की जांच को लेकर अफसरों के सामने ही प्रधान समेत ग्रामीणों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने देर शाम दोनों पक्ष के 15 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर दी। मारपीट के आरोपी दोनों पक्ष के आठ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बुधवार दोपहर में जांच अफसर दो अवर अभियंताओं के अलावा जिला विकास अधिकारी कार्यालय के लेखाकार की मौजूदगी में कुड़ानरसिंहपुर गांव में जिस तरह से हंगामा और मारपीट हुई, उसे अफसरों ने भी गंभीरता से लिया है। अफसरों ने हालांकि अभी जांच पूरी नहीं की है लेकिन वह निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और वित्तीय लेनदेन की हकीकत जान चुके हैं। मारपीट के बाद बुधवार शाम को पुलिस ने प्रधान पक्ष के जोगराज, पुष्पेंद्र, राजवीर और हरीश तो दूसरे पक्ष से महेंद्रपाल, सोहनपाल, अशोक और हरीसिंह को दबोच लिया। गुरुवार को पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी भी की। दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आठों लोगों का चालान कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी कर दी है। बता दें कि कुड़ानरसिंहपुर निवासी महेंद्रपाल ने पुराने मामले में प्रधान सूरजपाल और सचिव लक्ष्मी नारायण पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर डीएम ने जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन


कोतवाली गेट पर भिड़े दोनों पक्ष के लोग
उझानी। कुड़ानरसिंहपुर गांव में विकास कार्यों की जांच को लेकर मारपीट के आरोप में पकड़े गए लोगों के पैरोकार सुबह से कोतवाली गेट पर जमघट लगाए नजर आए। बातचीत के दौरान उनके बीच कहासुनी भी हो गई। एक पक्ष के पैरोकारों ने आगे चलकर देख लेने की धमकी भी दे डाली। इसकी भनक पुलिस कर्मियों को लगी तो उन्हें गेट के पास से खदेड़ दिया गया। दोनों पक्ष को खदेड़े जाने के बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार लोगों का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed