{"_id":"5b352a964f1c1bda6e8ba787","slug":"161530210966-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनपाल हत्याकांड की हकीकत जानने कोड़ा गूजर पहुंचे आईजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनपाल हत्याकांड की हकीकत जानने कोड़ा गूजर पहुंचे आईजी
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-29, 30
सोनपाल हत्याकांड की हकीकत जानने कोड़ा गूजर पहुंचे आईजी
थाना पुलिस को दिए वर्कआउट के निर्देश, कहा जल्द करें खुलासा अमर उजाला ब्यूरो
अलापुर (बदायूं)। सोनपाल हत्याकांड की हकीकत जानने के लिए आईजी ध्रुवकांत ठाकुर गुरुवार शाम कोड़ा गूजर गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार वालों और तांगा चालक से जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने थाना पुलिस को निर्देश दिए कि इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए।
अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा गूजर निवासी सोनपाल पुत्र रामदयाल की कुछ दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय वह तांगा पर बैठकर गांव लौट रहे थे। इस संबंध में सोनपाल के बेटे हरिओम ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभी तक इस मामले का न तो खुलासा हुआ और न ही कोई आरोपी पकड़ा गया है। इसके लिए हरिओम ने आईजी से आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की थी। इस मामले की तह तक जाने के लिए गुरुवार शाम आईजी ध्रुवकांत ठाकुर कोड़ा गूजर गांव पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जिस स्थान पर सोनपाल की हत्या की गई थी। उसके बाद प्रधानपति हरिओम से जानकारी ली। हरिओम ने बताया कि सूरजपाल और सुनील ने उसके पिता की हत्या की। जबकि चार आरोपियों ने हवाई फायर किए थे। आईजी ने तांगा चालक बबलू को भी बुलाया। पूछताछ में उसने बताया कि गोली मारने वाले दो लोग थे। जबकि तीसरा बाइक पर बैठा था। उनमें कोई पहचान में नहीं आ सका। उसके तांगे में बैठी रीता के छर्रे लगे थे। आईजी काफी देर तक तांगा चालक से अकेले में बात करते रहे। निरीक्षण के दौरान आईजी ने पुलिस को निर्देश दिए कि पहले वह तीन लोग तलाश किए जाएं, जिन्होंने सोनपाल की हत्या की थी। इस घटना का जल्द से खुलासा किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई होगी। आईजी ने प्रधानपति को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
------------
विवेचनाओं को निपटाएं, अपराधियों को जेल भेजें: आईजी
बदायूं। कोड़ा गूजर गांव का निरीक्षण करने के बाद आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने गुरुवार शाम जिले के अफसरों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं। रात्रि गश्त में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। छोटे-मोटे मामले तुरंत निपटा दिए जाएं तो बेहतर रहेगा। बाकी लंबित पड़ी विवेचनाओं को शीघ्र निपटाने की कोशिश करें। इससे आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने कहा ऑल आउट मिशन पूरा करने के लिए वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। इससे जिले की शांति व्यवस्था भंग न होगा। इस मीटिंग में एसएसपी अशोक कुुमार, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव समेत अन्य सीओ और थानाध्यक्ष मौजूद रहे। ब्यूरो