फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fight between mother-in-law and daughter-in-law

बीच सड़क पर सास-बहू में लात-घूंसे चले

Mon, 12 Mar 2018 08:10 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Mon, 12 Mar 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
Fight between mother-in-law and daughter-in-law
women fight
तीन बीघा जमीन को लेकर सास-बहू में बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले, जिससे अफरातफरी मच गई। मारपीट में विवाहिता के पति और पिता भी शामिल रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करने के बाद शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी आकाश पुत्र ओमवीर की शादी करीब साल भर पहले कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिद्धपुर की रहने वाली सरिता के साथ हुई थी। आकाश की मां बॉबी के मुताबिक शादी के बाद उनके पति ने तीन बीघा जमीन पुत्रवधू सरिता के नाम कर दी थी। तब घर में कोई विवाद नहीं था। मगर कुछ दिनों बाद सरिता ने अपने नाम की जमीन पिता महीपाल के नाम करने की योजना बना ली। इसकी तैयारी भी कर ली गई। इसका पता लगने पर परिवार वाले सरिता पर नजर बनाए हुए थे। दो दिन पहले सरिता अपने मायके चली गई।
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार सुबह सरिता अपने पिता के साथ रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची। जहां वह पिता के नाम जमीन कराने के लिए कागज तैयार कर रही थी। तभी इसकी जानकारी आकाश और उसकी मां को लग गई। इससे कुछ ही देर में मां-बेटे रजिस्ट्री कार्यालय जा पहुंचे। उन्होंने पिता के नाम जमीन कराने के लिए सरिता से मना किया। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हंगामा होने लगा। माहौल बिगड़ता देख वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को रजिस्ट्री कार्यालय से बाहर कर दिया। वहां से निकलकर दोनों पक्ष कचहरी तिराहे पर पहुंच गए। वहां दोबारा कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे और ईंट पत्थर चलने लगे। तिराहे पर मारपीट होती देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इसका पता लगने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामला शांत कराने के बाद चारो लोगों को थाने ले गई। बाद में चारो का शांति भंग की धारा में लिखा पढ़ी कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed